पटना, अप्रैल 7 -- खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी आफताब हत्याकांड में दो अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उनके पास से एक कट्टा, 17 गोलियां और बाइक बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों ने आफताब की हत्या में प्रयुक्त कट्टा और 17 कारतूस लोदीपुर मंसूरपुर निवासी रज्जी सिंह के पुत्र दीपक कुमार के यहां छुपा कर रख दी थी। इसमें उक्त गांव के सचिंद्र मिस्त्री के पुत्र विकास कुमार ने सहयोग किया था। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस बाइक के संबंध में छानबीन कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कई राजफाश उजागर किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दोनों से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.