गंगापार, मार्च 16 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच व यमुनापार विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। सोमवार को देवरी गांव में आयोजित देर शाम तक चलने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अमरनाथ सिंह ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद राजा भारतीया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यमुनापार विकास समिति के संयोजक गजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जेपी शुक्ल ने किया। कविसम्मेलन का शुभारंभ आयोजक रामनाथ त्रिपाठी रसिकेश की सरस्वती वंदना कर में वीणा लिए मातु आ जाइए से हुआ।डॉ. सबरेज अहमद की कविता घुल जाए रंग में प्यार तो समझो होली है तथा डॉ राजेंद्र शुक्ल की रचना खुश होकर गले मिलिए रोली लगाइए खूब सराही गई। संचालन कर रहे जेपी शुक्ल की रचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.