पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।गुरुवार को खुश्कीबाग मंदिर परिसर में क्षेत्र के किसानों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को महापौर प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार के समक्ष रखते हुए स्थायी एवं व्यवस्थित सब्जी मंडी निर्माण की मांग उठाई। बैठक कि अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह एवं प्रशांत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की।
किसानों की समस्याएं किसानों ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में सब्जी मंडी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में सड़क किनारे अस्थायी रूप से सब्जी मंडी लगानी पड़ती है, जिससे आए दिन यातायात बाधित होता है। साथ ही साफ-सफाई और अव्यवस्था की समस्या भी बनी रहती है। इसका असर न केवल किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है, बल्कि आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थायी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.