सीवान, जनवरी 5 -- मैरवा, एक संवाददाता। खुशी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित अजीत कुमार के घर से सामने पुलिस ने इश्तेंहार चस्पा दिया है। रविवार को मैरवा थाना के एएसआई मणि कुमार ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए आरोपित को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी है। आरोपी नगर के उपाध्याय छापर के देवनाथ कुशवाहा का पुत्र अजीत कुमार है। वह घटना के बाद से ही लगातार फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के बाद भी पुलिस के पकड़ से दूर है। इसके बाद न्यायालय से अनुमति लेकर कार्रवाई हुई है। पुलिस के अनुसार इश्तेहार चिपकाने के एक माह के अंदर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.