नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। असम में आयोजित राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में जिले की छात्रा खुशी मित्तल ने कौशल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से तीन फरवरी तक किया गया। प्रशिक्षक राखी सरकार ने बताया कि खुशी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। नोएडा के लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी ने हाल ही में छठी एशियन योगासन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.