रामपुर, जून 23 -- टीबी रोगियों की सहायता और टीबी से जुड़ी जानकारी को आसान बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप मरीजों को समय पर दवा लेने की याद दिलाने के साथ-साथ पोषण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। इस ऐप के माध्यम से नागरिक, औद्योगिक संस्थान, स्वयंसेवी संगठन तथा टीबी मरीज अभियान में सक्रिय सहयोग कर सकेंगे। ऐप को इस प्रकार विकसित किया गया है कि टीबी से जुड़ी जानकारी, सहायता सेवाएं एवं जनसहभागिता एक ही मंच पर उपलब्ध हो सके। इसमें खुशी-आपकी ई-संगिनी नामक एआई आधारित चैटबॉट भी शामिल है, जो उपयोगकर्ताओं को टीबी के लक्षण, उपचार, सावधानियों तथा उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जनपद में खुशी चैटबॉट को प्ले स्टोर के माध्यम से टीबी ...