सीवान, मार्च 15 -- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ाया गुठनी का मान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित गुठनी, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित बीएम हाई स्कूल में बिहार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत निवासी राज कुमार कुशवाहा की पुत्री खुशी कुमारी ने वर्ग 6 से 8 की गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भलुआ गांव निवासी रंजीत कुशवाहा के पुत्र शिवम कुमार ने वर्ग 9 से 12 की क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को लेकर शनिवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्य...