चम्पावत, फरवरी 20 -- टनकपुर के सरस कॉर्बेट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर जारी है। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका खुशी और गोविंद दिगारी के गीतों पर लोग झूमने लगे। इसके अलावा हिमनाद बैंड ने भी जलवा बिखेरा। टनकपुर मे चल रहे सरस कॉर्बेट महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के लोकप्रिय हिमनाद बैंड से हुई। बैंड ने कुमाउनी और गढ़वाली लोक गीत पेश किए। पारंपरिक धुन और आधुनिक बीट्स के संगम ने पहाड़ की सांस्कृतिक को मंच पर उतार दिया। इसके बाद स्थानीय लोक गायक हरू जोशी ने भी गीत पेश किए। गोविंद दिगारी और खुशी की जोड़ी ने तू घास काटली गोविंदी.., ओ लाली हो.. और फ्वा बागा रे.. समेत तमाम गीतों का गायन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को बड़ी संख्या में लोग जुटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.