देहरादून, अप्रैल 28 -- हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा वेतन निर्धारण के मामले में नर्सिंग अधिकारियों के पक्ष में फैसला देने पर नर्सेज एसो. ऑफ उत्तराखंड की ओर से खुशी जाहिर की गई है। अध्यक्ष भारती जुयाल का कहना है कि यह लड़ाई 2006 से चल रही है। अभी आठ नर्सिंग अधिकारियों के प्रकरण में फैसला आया है। नर्सिंग एसो. अब पूरे संवर्ग की लड़ाई लड़ रहा है। जो पहले भी असंवैधानिक तरीके से कटौती की गई है, वह भी वापस करना होगा। इस दौरान विद्या चौबे, रश्मि कठैत, मीनाक्षी शर्मा, इंदु शर्मा, विधिक सलाहकार सविता पाठक, सुशीला पंवार, बुद्धी नेगी, जयंती रावत, प्रेमलता रावत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वर्षवार नर्सिंग भर्ती: आमरण अनशन के 10वें दिन भी सरकार मौन, शिरा की तबीयत बिगड़ी यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर का धरना जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.