सहारनपुर, अप्रैल 15 -- जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पुवांरका में सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अनुभा सिंघल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन तथा सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.