नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- मेरठ, हिटी। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में कार पलटने से छह लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत को छोड़ भी दें तो भी दीपावली पर मेरठ और सहारनपुर मंडल के आठ जिलों में हुए हादसों में 28 लोगों की जान चली गई। कई लोग हादसों में घायल हुए। मेरठ में हुए हादसे में नागालैंड निवासी छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए। बिजनौर में नौ लोगों की जान गई, सहारनपुर में दो, बुलंदशहर में दो, बागपत में पांच, शामली में सात, हापुड़ में दो लोगों की हादसे में मौत हो गई। हादसों के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। शामली के गढीपुख्ता के गांव कच्ची गढ़ी में शराब ठेके पर काम करने वाला बाइक सवार 38 वर्षीय विपिन राणा पलठेड़ी निवासी फारूक की बाइक से टकरा गया। चिकित्सकों ने विपिन राणा को मृत घोषित कर दिया। कैराना क्षेत्र में हुए हादसे म...