लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, हिटी। माह ए रमजान खत्म होने के बाद खुशियों का प्रतीक मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद बेतला क्षेत्र में शनिवार को आपसी सौहार्द के माहौल में काफी धूमधाम से मनाई गई। मौके पर बेतला के जामा मस्जिद बेतला,पोखरीकला व मस्जिदे सैय्यदना,रजा मस्जिद फुटहंड़वा,मस्जिदे अजीजिया सरईडीह समेत नजदीकी ईदगाहों में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग टोपी पहने नए लिबास में तय समय पर पहुंचे और अपने पूर्व में मुकर्रर समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की। वहीं नमाज अदा कर सामूहिक रूप से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश में अमन- चैन की दुआ मांगी। मौके पर सरईडीह मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल हन्नान जौहर ने कहा कि नमाज पूर्व सदका ए फितर निकाल सभी असहाय यतीमों में खुशियां बांटना निहायत जरूरी है।बाद में आपसी सारे गिले-शिकवे को भूला एक दूसरे से गले मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.