मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरधना। प्रभु यीशु के स्वागत के लिए ऐतिहासिक चर्च को रंगबिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। क्रिसमस पर्व की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर प्रार्थनाएं अभी जारी हैं। मंगलवार को आयोजित प्रार्थना में फादर्स ने बताया कि क्रिसमस खुशियों और प्रेम का संदेश लाता है। पल्ली पुरोहित फादर जॉन मिल्टन व फादर वलेरियन पिंटों ने बताया कि प्रभु यीशु के आगमन पर जलाए जाने वाली पहली मोमबत्ती हमें आशा का संदेश देती है। मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर आशा लगाना चाहिए। प्रार्थना कि परम पिता परमेश्वर सभी नगर वासियों को सुख-समृद्धि प्रदान करें। उधर, चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से सम्बंधित चरनी सजाई जा रही है जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्रिसमस के दिन श्रद्धालुओं के लिए चरनी को खोला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.