जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा द्वारा खुशहाल महिला - खुशहाल परिवार" विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मबल, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से परिवार एवं समाज को खुशहाल बनाना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कदमा सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. संजू बहन ने कहा कि महिला केवल परिवार की सदस्य नहीं बल्कि पूरे परिवार की धुरी होती है। जब नारी मानसिक रूप से सशक्त, संस्कारी और आध्यात्मिक रूप से जागरूक होती है तो परिवार में सुख, शांति और प्रेम का वातावरण स्वतः स्थापित हो जाता है। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.