रामपुर, मार्च 21 -- क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर के राशन डीलर पर उपभोक्ताओं ने निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट निर्धारित पांच किलो के स्थान पर मात्र चार किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। बता दें कि ग्राम खुशहालपुर की राशन की दुकान शिकारपुर कोटा डीलर को अटैच चल रही है। कोटा डीलर खाद्यान्न वितरण में जमकर मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जब इस अनियमितता का विरोध किया गया तो कोटेदार अभद्रता पर उतर आता है। बताया गया कि पूर्व में भी कोटेदार की शिकायत स्वार पूर्ति निरीक्षक से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं और वह मनमानी तरीके से राशन वितरण कर रहा है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांचकर कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.