रांची, अप्रैल 14 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश बैठक और कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने मंगलवार को उमेडंडा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता दी और सांत्वना व्यक्त की। मौके पर उन्होंने दलित युवती की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताया। उन्होंने कहा कि आज हम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे हैं, लेकिन खुशबू की आत्मा न्याय की प्रतीक्षा कर रही होगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता या औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे सड़क से लेकर न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती मनाई उन्होंने कहा कि समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे। मौके...