फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। खुशनुमा मौहाल में शनिवार को शहर समेत पूरे जिले में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह मैदान में नमाज अदा कर लोगों ने अमन चैन के साथ मुल्क सलामती की दुआएं मांगीं। यहां डीएम रवीन्द्र सिंह, एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अलावा सांसद नरेश उत्तम पटेल, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे, जहां मुस्लिम भाइयों को त्योहार की बधाई दी गई। रमजान माह के अंतिम दिन शुक्रवार की शाम ईद का चांद नज़र आते ही रोज़दारों के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई। ईद का त्यौहार जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और नमाज बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। ईद नमाज बाद खुदा की बारगाह में नमाजियों ने हाथ फैलाकर शहर व मुल्क ...