उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर शुक्रवार को मौसम खुशनुमा रहा, जिससे रोजेदारों को बड़ी राहत मिली। रहमत के अशरे और दूसरे रोजे के मौके पर सुबह से निकली हल्की धूप और ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। खुशगवार मौसम के बीच शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूरे अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की। रमजान माह में जुमे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में पहले जुमे को लेकर मुस्लिम समाज में खास उत्साह दिखाई दिया। शहर की जामा मस्जिद उन्नाव, जनत्तुल मस्जिद और शाही मस्जिद उन्नाव समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों की तादाद सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक रही। नमाज से पहले मस्जिदों में कुरआन की तिलावत और तकरीरें हुईं, जिनमें रोजे की अहमियत और इंसानियत की सीख दी गई। रमजान के तीसरे रोजे पर कई छोटे-छोटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.