नई दिल्ली, मई 21 -- SSC CGL 2026 notification out , SSC CLG 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग यानी (Staff Selection Commission - SSC) ने बहुप्रतीक्षित SSC CGL 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि SSC CGL केंद्र सरकार के कई बड़े विभागों में नौकरी पाने का सबसे लोकप्रिय रास्ता माना जाता है। इस बार भर्ती की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आयोग ने कुल 12256 रिक्तियों की घोषणा की है। यानी युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।SSC C...