नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- POCO X6 Pro और Poco F5 यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि इन दोनों दो-तीन पुराने फोन के लिए कंपनी ने HyperOS 3 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा, यानी अगर अभी तक आपके फोन में अपडेट नहीं आया है तो आने वाले दिनों में मिल सकता है। यह नया अपडेट लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है। इस अपडेट के बाद फोन में यूजर्स को कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी इस अपडेट को फेज़ में जारी कर रही है ताकि यूजर्स को स्टेबल एक्सपीरियंस मिल सके। HyperOS 3 में क्या-क्या नया मिलेगा इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को सिर्फ छोटा-मोटा बदलाव नहीं, बल्कि पूरा नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। HyperOS 3 में नया UI डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लगता है। इसक...