कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने डीएम को बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 275 पेयजल परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 165 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें 63 पेयजल परियोजनाओं पर पेयजल आपूर्ति करते हुए संचालन एवं रख-रखाव किया जा रहा है तथा 102 परियोजनाओं में टेस्टिंग एवं ट्रायल रन का कार्य किया जा रहा है। 110 परियोजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च 2027 तक पूर्ण करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, गृह संयोजन एवं पाइपला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.