नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल भारत में 18 सितंबर से शुरू होने वाली है। फोन खरीदने के लिए अब लोगों को Apple Store या किसी दूसरे रिटेल स्टोर तक जाने की जरूरत नहीं होगी। Apple के दोनों नए Pro मॉडल अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर भी उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि चुनिंदा शहरों में ग्राहक इन्हें ऑर्डर करने के बाद करीब 10 मिनट में घर पर मंगा सकेंगे। Zepto पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नए AirPods 5 की उपलब्धता 18 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। Zepto इस सुविधा को दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे चुनिंदा शहरों में इसे उपलब्ध कराने वाला। 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Zepto पर 18 सितंबर की सुबह 8 बजे से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक अपन...