नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा अथॉरिटी के नए प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन अप्रैल में होने जा रहा है। सेक्टर-96 स्थित नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नए प्रशासनिक कार्यालय की बिल्डिंग से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अथॉरिटी के अलग-अलग विभागों के दफ्तर अब एक ही छत के नीचे होंगे। यानी लोगों को अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय एक ही बिल्डिंग के नीच सभी दफ्तरों की सुविधाएं मिलेंगी जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित यह कार्यालय विभिन्न सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करवाएगा। नोएडा अथॉरिटी के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि 'हमने नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य और फिनिशिंग का काम भी पूरा कर लिया है। हमें उम्मीद है कि अगले महीने बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.