नई दिल्ली, अगस्त 8 -- अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर अगस्त, 2026 के दौरान ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) खरीदने पर अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।लुक और डिजाइन की बात मारुति इनविक्टो देखने में एकदम तगड़ी और 'रॉयल' लगती है। इसे देखकर ही समझ आ जाता है कि यह मारुति की अब तक की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ी है। इसका अगला हिस्सा काफी चौड़ा है और इसमें ढेर सारा क्रोम इस्तेमाल किया गया है। अंदर घुसते ही आपको लग्जरी वाली फी...