हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 31 -- बिहार में हर तरह के श्रमिकों के लिए तय न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अकुशल श्रमिकों की न्यूनम मजदूरी में आठ, कुशल के लिए दस और अति कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 12 रुपये की बढ़ोतरी होगी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग अगले कुछ दिनों में इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल के प्रभाव से ही न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि साल में दो बार अक्टूबर और अप्रैल में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया जाता है। वर्तमान में अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी 428 है, जो बढ़कर 436 रुपये हो जाएगी। इसी प्रकार अभी अर्द्धकुशल श्रमिकों की 444, कुशल को 541 और अतिकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 660 रुपये है।बिहार के उद्योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.