खुशखबरी! नोएडा स्पोर्ट्स सिटी में 8000 फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलेगा; SC का आदेश
नोएडा, नवम्बर 22 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सेक्टर-150 के भूखंड संख्या-2 पर बनी स्पोर्ट्स सिटी की 8 परियोजनाओं में रजिस्ट्री हो सकेगी। इससे लोगों को फ्लैट का मालिकाना हक मिल जाएगा। यहां करीब 8000 फ्लैट की रजिस्ट्री अटकी हुई है। स्पोर्ट्स सिटी की इन परियोजनाओं में कोई खेल सुविधा प्रस्तावित नहीं है और इनसे जुड़े बिल्डरों ने पूरा बकाया भी प्राधिकरण में जमा कर दिया है। यही नहीं, इनको अधिभोग प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। प्राधिकरण ने इन परियोजनाओं में न्यायालय के एक पुराने आदेश का हवाला देते हुए फ्लैट रजिस्ट्री की मंजूरी की प्रक्रिया अभी तक अटका रखी है। प्राधिकरण ने नियम लगा रखा है कि हर परियोजना के 20 प्रतिशत फ्लैट गिरवी रखे जाएं, तभी मंजूरी मिलेगी। प्राधिकरण के इस निर्णय के खिलाफ बिल्डरों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.