खुशखबरी! दिल्ली में फिर बढ़ी पिंक टिकट की सुविधा, अब 30 सितंबर तक बसों में करें फ्री सफर
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- दिल्ली में एकबार फिर पिंक टिकट सुविधा की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आगामी 30 सितंबर तक जारी रहेगी। यानी अब दिल्ली की महिलाएं कुछ दिन और बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। दिल्ली परिवहन विभाग ने पहले निर्देश दिया था कि 18 सितंबर से डीटीसी बसों में सफर के लिए 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा। गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पेपर आधारित पिंक टिकट जारी करने की मौजूदा व्यवस्था को 30 सितंबर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। इस दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इससे पहले 1 सितंबर को डेडलाइन को कई महत्वपूर्ण त्योहारों जन्माष्टमी, तीज, गणेश चतुर्थी को देखते हुए आगे बढ़ाया था। हालांकि परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.