नई दिल्ली, मई 21 -- दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आय सीमा को 1.20 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब दिल्ली में 13 साल बाद फिर से नए राशन कार्ड बनेंगे। यही नहीं दिल्ली सरकार ने 7 लाख राशनकार्ड को निरस्त भी किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉनफ्रेंस कर राशन कार्ड को लेकर लिए गए फैसलों की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल 1.20 लाख रुपये सालाना आय वाले ही राशनकार्ड बनवा सकते हैं मगर आय सीमा में बढ़ोत्तरी (2.50 लाख रुपये) किए जाने के बाद और भी लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि इस बढ़ोतरी के फैसले को अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 13 वर्षों में कोई राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- ग...