पीटीआई, जून 29 -- दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। शहर को 4 जुलाई को 300 नई एयर कंडीशन इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को खुद इसकी घोषणा की है। सीएम ने इसके साथ ही यह भी दोहराया कि उनकी सरकार दिल्ली में पर्यावरण को बचाने और वर्ल्ड क्लास पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को 7500 तक पुहंचाना है। वहीं 2028-29 तक यह संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य है। फिलहाल दिल्ली में करीब 4300 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।सम्मेलन में किया नई बसों का एलान 'विकिसत भारत संकल्प सम्मेलन' कार्यक्रम में शामिल हुईं रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सर...