नई दिल्ली, मार्च 30 -- जीविका बैंक से वे महिलाएं भी लोन ले सकती हैं, जिन्होंने 10-10 हजार का अनुदान नहीं लिया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका बैंक (निधि) से लोन देने की योजना अलग-अलग है। इन दोनों योजनाओं का लाभ जीविका की दीदियों को दिया जाना है। इसे लेकर राज्यभर में जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। ताकि, दोनों योजनाओं को लेकर ग्रामीण महिलाओं में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे। जीविका ने साफ किया है कि जीविका से जुड़ी महिलाएं इन दोनों योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। जीविका बैंक से वे दीदियां भी लोन प्राप्त कर सकती हैं, जिन्हें रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये नहीं मिले हैं। साथ ही वह महिला भी लोन ले सकती हैं, जिन्होंने यह राशि प्राप्त की है। जीविका बैंक के माध्यम से अधिकतम दो लाख रुपये के लोन दिये जाने हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क...