नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ने का सपना देखने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद शानदार और सुकून देने वाला अपडेट आया है। भारत के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में इस साल दाखिले का दायरा पहले से और बड़ा होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सीटों का आंकड़ा 19 हजार को छू सकता है। यह इजाफा उन तमाम स्टूडेंट्स के लिए किसी बड़ी संजीवनी से कम नहीं है, जो एक-एक नंबर और एक-एक रैंक के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...सीटों में इजाफे की क्या है असल वजह? पिछले शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 के आंकड़ों पर अगर हम नजर डालें, तो पूरे देश के आईआईटी में कुल मिलाकर 18,160 के करीब सीटें थीं। लेकिन बदलते वक्त और नई टेक्नोलॉजी की जबरदस्त मांग को देखते हुए इस बार इन सीटों में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.