बांदा, नवम्बर 24 -- बांदा। जनपद की सीमा से सटे पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्य जीव प्रेमियों को एक बार फिर खुश करने वाली खबर मिली है। यहां 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने दो जुड़वा मादा बच्चों को जन्म दिया है। दो बच्चों के जन्म के साथ ही अनारकली का कुनबा अब 21 का हो गया है। जानकारों के मुताबिक देश में यह पहला मामला है, जब किसी हथिनी ने एक साथ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव गुप्ता के अनुसार अनारकली ने पहला बच्चा शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे जन्मा। शाम 5.50 बजे दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उनका दावा है कि एक किसी हथिनी के दो बच्चों का एक साथ जन्म देश में पहला मामला है। विदेश में हालांकि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। दलिया, गुड़, गन्ना तथा शुद्ध घी से निर्मित लड्डू खिलाए जा रहे:डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि हथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.