आरा, अप्रैल 12 -- -सरकार किसानों को खेती के लिए 75 फीसदी तक देगी अनुदान राशि -सालोंभर पानी से भरे रहने वाले इलाके का कृषि विभाग ने सर्वे किया -जिले के बड़हरा, कोईलवर, शाहपुर, संदेश, सहार और तरारी प्रखंडों में खोजी गई जलजमाव वाली अनुपयोगी जमीन आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के वैसे किसानों के लिए खुशखबरी है, जिनके पास जमीन तो है पर जलजमाव के कारण वे पारंपरिक खेती नहीं कर पाते हैं। साथ ही वह भूभाग उनके लिए अनुपयोगी बना हुआ है। अब ऐसी जमीन को उपजाऊ बनाकर किसानों को समृद्ध बनाने की सरकार ने योजना बनाई है। जिले में ऐसी जलजमाव वाली अनुपयोगी जमीन का बड़ा भूभाग है। कृषि विभाग अब ऐसी जमीन पर मखाने की खेती कराएगी, जो किसानों की माली हालत को समृद्ध करेगी। इसके लिए जिले में विभाग की ओर से जलजमाव वाली जमीन का सर्वे कराया गया है, जो लगभग सात हजार एक...