रुडकी, अप्रैल 1 -- सिविल अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इसकी मंजूरी मिली है। सिविल अस्पताल में ड्रग वेयर हाउस के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव हुआ था। इसको लेकर काम देहरादून से टीम भी आई थी। मृदा परीक्षण भी हुआ था। साथ ही नक्शा आदि भी तैयार कराया गया था, लेकिन बाद में सीसीबी को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज परिसर में बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए इसके स्थान में परिवर्तन कराया गया। इस बदलाव के पीछे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के लगातार प्रयास और शासन स्तर पर की गई पहल को अहम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...