नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Nothing के फोन अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। अगर आप भी नथिंग का कोई स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ब्रांड के ढेर सारे स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं, क्योंकि कंपनी अपने चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए नया अपडेट ला रही है। नथिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसका अगला बड़ा सॉफ्टवेयर रिलीज, Nothing OS 5.0, चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए 25 अगस्त को पेश किया जाएगा। यह अनाउंसमेंट इवेंट सुबह 11:00 बजे BST (दोपहर 3:30 बजे IST) पर होगा, जिसमें ब्रांड के रिलीज टाइमलाइन का खुलासा करने और बड़े अपग्रेड व नए फीचर्स के बारे में जानकारी देने की उम्मीद है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह बड़ा अपडेट किन मॉडल्स में आएगा। यहां नीचे एलिजिबल फोन्स की लिस्ट दी गई है, देखें लिस्ट में...