नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शुरू हुए युद्ध के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तनाव के केंद्र में है। दुनिया के इस प्रमुख समुद्री रास्ते से पहले ईरान ने जहाजों की आवाजाही ठप कर दी, और अब अमेरिका ने भी यहां नाकेबंदी शुरू कर दी है। दोनों ही देश होर्मुज पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि अब ईरान का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि ईरान ने इस रस्ते को लेकर अमेरिका के सामने एक अहम प्रताव रखा है, जिसके तहत वह होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित गुजरने की इजाजत दे सकता है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह जहाजों को ओमान वाले हिस्से से सुरक्षित बना सकता जी। ईरान के इस प्रस्ताव को अमेरिका के साथ चल रही बातचीत का हिस्सा बताया जा रहा है। रॉयटर्स ने अपनी ए...