नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- आज 22 अप्रैल के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट हर-हर महादेव के जयकारों के साथ खुल चुके हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां स्वयंभू शिवलिंग की पूजा होती है। आइए जानते हैं इस मंदिर का इतिहास, कैसे पहुंचे, रहस्य और इस साल के कुछ खास नियमों के बारे में।केदारनाथ धाम का इतिहास केदारनाथ धाम का इतिहास सालों पुराना है और इसका मुख्य श्रेय पांडवों को दिया जाता है। कहते हैं कि कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद पांडव अपने गोत्र-हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की खोज में हिमालय पहुंचे थे, जहां शिव ने बैल का रूप धारण किया और बाद में उनके कूबड़ वाले भाग के रूप में यहां दर्शन दिए। जिसके बाद पांडवों ने यहां मंदिर का निर्माण कराया था। यह भी पढ़ें- वनवास के दौरान जहां रुके श्री रा...