नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Amazon vs Flipkart Freedom Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम एप्लायंस या कोई दूसरा गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास मौका है। देश की बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी Amazon और Flipkart ने अपनी आने वाली Freedom Sale की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी दोनों कंपनियां ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, कैशबैक और कई अन्य बचत वाले ऑफर देने जा रही हैं। Amazon की Great Freedom Sale 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। हालांकि Flipkart Plus, Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा। फिलहाल दोनों कंपनियों ने सभी प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली डील्...