नई दिल्ली, फरवरी 9 -- IPO News: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) आज से ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज संघर्ष कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के आईपीओ के जीएमपी में गिरावट आई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। यह आईपीओ 9 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड Fractal Analytics IPO का प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14400 रुपये का दांव लगाना होगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी। यह भी पढ़ें- Q3 रिजल्ट के बाद मुकुल अग्रवाल क...