खुल्दाबाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
प्रयागराज, अप्रैल 10 -- खुल्दाबाद के कालाडांडा निवासी एक युवक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। कालाडांडा निवासी हसीम उल्ला के दो बेटों में बड़ा 40 वर्षीय चांद बाबू कबाड़ का काम करता था। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन कॉल्विन अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही चांद बाबू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई मोहम्मद एहसान ने बताया कि चांद बाबू ने कोई दवा खाई थी। चांद बाबू के परिवार में पत्नी मंतशा, दो बेटे और एक बेटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.