प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। शहर में दोपहिया चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आने पर पुलिस शातिरों की तलाश में जुट गई है। इसी क्रम में खुल्दाबाद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर चोरी की बाइक के साथ लकड़ी मंडी स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के पास खड़ा है। एसआई राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी वांछित सौरभ निषाद निवासी मोरी दारागंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक भी मिली। यह भी पढ़ें- वाहन चोर गैंग के तीन अंतरजनपदीय शातिर असलहा संग गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दरवाजे पर खड़ी बाइक उठा ले गया चोर यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.