मेरठ, अप्रैल 1 -- बुधवार से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही शहर के स्कूलों में रौनक लौट आई। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। कई विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत छोटे-छोटे बच्चों पर फूल बरसाए गए, जिससे उनका पहला दिन खास और यादगार बन गया।सुबह से ही स्कूलों के गेट रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजे नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चे नए बैग, किताबें और यूनिफॉर्म पहनकर उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया। कुछ स्कूलों में बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे उनका डर कम हो और वे स्कूल के माहौल में सहज महसूस कर सकें।इस अवसर पर "स्कूल चलो अभियान" की भी शुरुआत की गई। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्...