खुले स्कूल, तिलक और मिठाई से होगा बच्चों का स्वागत
रामपुर, जून 24 -- लंबे समय की छुट्टियों के बाद बुधवार से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल दोबारा खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही परिसरों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। स्कूल खुलने के पहले दिन सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य और गैर-शिक्षण स्टाफ समय पर स्कूल पहुंचे। कक्षाओं की धूल साफ की गई, डेस्क-बेंच चमकाए गए, पेयजल टंकियों की सफाई की गई। प्रधानाचार्यों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बच्चों का स्वागत सत्र आयोजित किया जाएगा। कई स्कूलों में बच्चों को प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर, फूलों की बारिश कर और टॉफी-मिठाई खिलाकर स्वागत करने की योजना है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया, हमारा उद्देश्य बच्चों को स्कूल में एक सकारात्मक और खुशनुमा माहौल देना है ताकि वे छुट्टियों के बाद बिना किसी तनाव के दोबारा पढ़ाई से जुड़ सकें। यह भी पढ़ें- खुले स्कूल, तिलक और मिठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.