खुले सीवर टैंक में हादसे को लेकर मुकदमा दर्ज, टैंक में गिरने से हुई थी मासूम की मौत
कन्नौज, मई 24 -- कन्नौज। शहर के सरायमीरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के खुले सीवर टैंक में गिरकर छह वर्षीय मासूम की मौत का मामला अब न्यायालय पहुंच गया है। मृतक बच्चे के पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मकान मालिक दंपती पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला हर्बर्धन नगर निवासी मुस्तकीम पुत्र अजीज अहमद ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि नूरी मार्केट के पीछे रहने वाले अमित यादव व उनकी पत्नी मधु यादव के निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक खुला पड़ा था, जिसमें गंदा पानी भरा रहता था। मोहल्लेवासियों ने कई बार टैंक को ढकवाने और गेट लगवाने की मांग की, लेकिन आरोपियों ने ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब नौ बजे मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.