खुले मैनहोल से हादसे का खतरा बढ़ा
सीवान, मई 21 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में मैनहोल खुले पड़े होने से लोगों में डर का माहौल है। बारिश के दौरान पानी भर जाने से मैनहोल दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ढक्कन नहीं लगाए गए। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या ज्यादा गंभीर मानी जा रही है। लोगों ने नगर परिषद से तुरंत सभी मैनहोल बंद कराने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.