आगरा, मई 22 -- शहर में खुले पड़े मैनहोल को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी मैनहोल खुला पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले मैनहोल आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने यह चेतावनी अर्जुन नगर क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर खुले पड़े मैनहोल की सूचना मिलने के बाद जारी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मैनहोल बंद कराने और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर ऐसे अन्य स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि खुले मैनहोल की वजह से कोई दुर्घटना या जनहानि होती है तो संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदा...