फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही 13 वर्षीय बच्ची गुंजन खुले मैनहोल में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता अशोक शर्मा ने भविष्य में किसी अन्य के साथ हादसा न हो, इसके लिए अपने खर्चे पर मैनहोल को ढकवा दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में किशोरी की मौत, मां-बेटे समेत नौ घायल घटना का विवरण गुंजन गुरुवार रात अपने भाई चरण के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रही थी। सारन स्कूल वाली सड़क पर एक मैनहोल खुला हुआ था। रात होने के कारण सड़क पर अंधेरा था, जिससे चरण को खुला मैनहोल दिखाई नहीं दिया। मोटरसाइकिल का पहिया मैनहोल में चला गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी गुंजन मैनहोल में गिर पड़ी। हादसे में गुंजन की नाक के पास गहरी चोट लगी है। इससे उसकी आंख ठीक से नहीं खुल रही। दाहिना हाथ भी ठीक से काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.