मधुबनी, मार्च 12 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के महेशवाड़ा पंचायत अंतर्गत मैनापट्टी गांव स्थित मध्य विद्यालय में भवन की कमी के कारण छात्रों को खुले मैदान में बैठकर परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। गुरुवार को पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने स्कूल परिसर के मैदान में बैठकर परीक्षा दी। खुले आसमान के नीचे परीक्षा देने की स्थिति को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता देखी जा रही है। विद्यालय की एचएम प्रीति कुमारी ने बताया कि स्कूल में भवन की भारी कमी है। पुराने भवन के मात्र तीन कमरों में दो से तीन कक्षाओं के छात्रों को एक साथ बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण सभी को कमरों में बैठाना संभव नहीं हो पाता है। इसी कारण परीक्षा के दौरान कई बच्चों को मैदान में बैठाकर परीक्षा लेनी पड़ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.