औरैया, मई 8 -- कंचौसी, संवाददाता। हर घर जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन और घरों में टोटी लगाने का काम विभागीय लापरवाही के चलते वर्षों से अधूरा पड़ा है। कंचौसी से ढिकियापुर व घसा पुरवा जाने वाली पाइप लाइन के खुले मेनहोल अब राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वहीं लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी भी बर्बाद हो रहा है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के कंचौसी बाजार स्थित पानी की टंकी से घसा पुरवा तक जाने वाली पाइप लाइन का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क किनारे बनाए गए मेनहोल विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते लंबे समय से खुले पड़े हैं। कई स्थानों पर गड्ढे खोदने के बाद उन्हें बंद नहीं किया गया, जिससे सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं और पानी फैलकर कीचड़ बन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय खुले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.