बस्ती, जुलाई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। खुले में शव का पोस्टमार्टम किए जाने के मामले में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश व प्रभारी ऑन ड्यूटी फार्मासिस्ट अली हसन से जवाब-तलब किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की दशा में दोनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे वीडियों में दिखाया गया है कि पोस्टमार्टम हाउस में खुले में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। यह घटना 25 जून की बताई जा रही है। हिन्दुस्तान अखबार में इससे संबंधित खबर 30 जून को 'खुले में हो रहे पोस्टमार्टम का वीडियो वॉयरल' शीर्षक से प्रकाशित हुई है। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। 25 जून को पोस्टमार्टम के लिए पांच शव लाए गए थे। काफी देर से बिजली नहीं होने से इन्वर्टर बैठ गया। आखिर ...